दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद के जनेश्वर घाट स्थित यमुना नदी के किनारे बने मराठा कालीन प्राचीन शिव मंदिर पर रविवार को अक्षयतृतीया के अवसर पर चॉकलेट का छप्पन भोग लगाया गया।
भगवान शिव के समक्ष लगाए गए इस भोग प्रसाद को बाद में वितरण कर दिया गया।
अक्षय तृतीया के अवसर पर मराठा कालीन प्राचीन से मंदिर पर लगाए गए चॉकलेट के छप्पन भोग के दर्शन के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचे।
इस दौरान समाजसेवी कपिल वर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया है। यमुना नदी के समीप इस मंदिर में बड़ी संख्या में आसपास के गांव के साथ-साथ कस्बे के श्रद्धालु भी दर्शन के लिए पहुंचे बाद में प्रसाद वितरण किया गया।























