दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद में आगामी 27 अप्रैल को गौर संवर्धन संरक्षण को लेकर पूरे प्रदेश में तहसील मुख्यालय पर ज्ञापन दिए जाएंगे। इसके जन जागरण के लिए रविवार को कस्बा फतेहाबाद में एक विशाल यात्रा निकाली गई। तथा हस्ताक्षर अभियान चलाया।
गौ संवर्धन अभियान के अंतर्गत गायों की दुर्दशा रोकने को लेकर एक प्रदेशव्यापी जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आगामी 27 अप्रैल को सभी तहसील मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए एक प्रचार वाहन कस्बा फतेहाबाद में रविवार को निकाला गया। इसके साथ चलने वाले स्वयंसेवकों ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। गौ सेवक सुशील शर्मा ने बताया की बड़ी संख्या में लोग इस अभियान में बढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
इस दौरान प्रमुख रूप से शेर सिंह, सन्त पागल बाबा, पवन कुशवाहा, आकाश त्यागी, मनोज, डोंगर सिंह, श्यामवीर गुर्जर समेत अनेक लोग मौजूद रहे।























