दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। आगरा-इटावा रेल खंड पर फतेहाबाद और बाह होते हुए प्रताप नगर से मऊ तथा मऊ से प्रताप नगर के लिए समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है।
क्षेत्रीय सांसद राजकुमार चाहर ने सोमवार को फतेहाबाद रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता, क्षेत्रीय लोग और रेलवे के डीआरएम गगन गोयल भी मौजूद रहे।
यह पहल फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर द्वारा 2 अप्रैल को लोकसभा में उठाए गए रेल मुद्दों का परिणाम है। क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग को ध्यान में रखते हुए, अब यह ट्रेन आगरा से टूंडला-इटावा रूट के बजाय फतेहाबाद, बाह और बटेश्वर होते हुए इटावा तक संचालित की जा रही है।
सांसद चाहर ने लोकसभा में जनहित का यह महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए कहा था कि वर्तमान में ट्रेनें आगरा से टूंडला होकर इटावा जाती हैं, जिससे फतेहाबाद, बाह और बटेश्वर जैसे क्षेत्र लंबे समय से रेल कनेक्टिविटी से वंचित थे। उन्होंने मांग की थी कि कुछ ट्रेनों को इस नए रूट पर चलाया जाए ताकि क्षेत्रीय संतुलन और आम जनता की सुविधा सुनिश्चित हो सके।
इसके अतिरिक्त, सांसद चाहर ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर भी इस विषय को प्रमुखता से रखा था। उनके लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप ही इस दिशा में ठोस पहल हुई है और क्षेत्र को नई रेल सेवा मिली है।
सांसद राजकुमार चाहर ने रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर खोले जाने की मांग का भी समर्थन किया है, जिससे यात्रियों को और अधिक सुविधा मिल सके।
जैसे ही ट्रेन से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर रेलवे स्टेशन फतेहाबाद पहुंचे जैसे ही वहां पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीण क्षेत्र से आई जनता ने उनका फूल माला पहनकर स्वागत किया और जमकर राजकुमार चाहर जिंदाबाद के नारे लगाए वहीं नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने अपने युवा टीम के साथ सांसद राजकुमार चाहर का फूलमाला और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा सोनू शर्मा हॉट वाले, पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा, प्रदीप भाटी, सुग्रीव सिंह चौहान नितिन वर्मा, शैलू जादौन, सांसद पुत्र करमवीर चाहर सत्येंद्र यादव राहुल सिसोदिया, रंजीत प्रधान, अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या, आनंद बाबू गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता आकाश मेरोठिया अवकेश गोलस आलोक बछरवार डॉक्टर गणेश बघेल सभासद अविनाश निक्की पाराशर सुशील शिवहरे हरि सिंह कर्दम और अजय जादौन सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।























