जिला नजर संवाददाता संजय भारद्वाज
इगलास/अलीगढ़। कोतवाली इगलास सभागार में आगामी अंबेडकर जयंती एवं परशुराम जयंती के दृष्टिगत पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए SHO अवधेश कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शोभायात्रा बिना प्रशासनिक अनुमति के नहीं निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी आयोजकों को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में SHO क्राइम सुभाष सिंह कठेरिया, SI विकास कुमार, SI महिपाल सिंह एवं SI कमलेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग निर्धारण एवं संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

इस दौरान तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए गणमान्य नागरिकों ने बैठक में भाग लिया और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। पुलिस प्रशासन ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने एवं त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की।























