अलीगढ़ जिला नजर संवाददाता
अलीगढ़। अलीगढ़ से दिल्ली तक अवैध डग्गेमार बसों का संचालन खुलेआम जारी है, जबकि प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि डीएम ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर ही इन बसों का अवैध स्टैंड संचालित हो रहा है।
सूत्रों के अनुसार कई बस संचालकों ने टूर एंड ट्रेवल्स के नाम पर निजी फर्म बनाकर बसें चला रखी हैं। इन बसों के माध्यम से जीएसटी चोरी कर हार्डवेयर का सामान अन्य जनपदों में भेजे जाने की भी चर्चा है।
लगातार हो रही घटनाओं और राजस्व नुकसान के बावजूद प्रशासनिक कार्रवाई न के बराबर है। स्थानीय पुलिस व परिवहन विभाग की लापरवाही से यह अवैध संचालन बेखौफ जारी है।
एसपी ट्रैफिक प्रवीण यादव ने बताया कि जल्द ही ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर डग्गेमार बसों व अवैध ट्रेवल्स पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पूरा मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र के शमशाद मार्केट, भमोला चौकी का बताया जा रहा है।























