जिला नजर संवाददाता
अलीगढ़। थाना बरला पुलिस ने हिट एंड रन के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को ग्राम टिकटा के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। हादसे में वादी के पिता की मौत हो गई थी। इस मामले में थाना बरला में मुकदमा संख्या 67/2026, धारा 281/106 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने वांछित अभियुक्त जाकिर मोहम्मद पुत्र बशीर मोहम्मद, निवासी मामूर नगर, शाहपुर रोड, थाना रोरावर, जनपद अलीगढ़ स्थायी पता -गांव कोमरी, थाना सासनी, जनपद हाथरस को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को थाना बरला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है और उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल: उपनिरीक्षक शिववीर सिंह भदौरिया एवं कांस्टेबल राजपाल सिंह, थाना बरला, जनपद अलीगढ़।























