जिला नजर संवाददाता
अलीगढ़। थाना विजयगढ़ में तैनात उपनिरीक्षक श्री अनीस अहमद को निरीक्षक पद पर प्रोन्नत किया गया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अलीगढ़ द्वारा उन्हें स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।
एसएसपी ने श्री अनीस अहमद को पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि वे अपने नए पद पर भी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।























