महिलाओं की भीड़ में लहराते हुए भागा, 100 मीटर पीछा कर पुलिस ने दबोचा
जैतपुर/आगरा । नवरात्रि के मद्देनज़र चल रही सख्त चेकिंग के दौरान चित्राहाट पुलिस ने स्टंटबाजी कर भाग रहे एक बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया। ब्रहस्पतिवार शाम महेंद्रमान कन्या इंटर कॉलेज के पास बाह-कचौराघाट मार्ग पर पुलिस टीम जांच कर रही थी, तभी शाहपुर गुर्जर निवासी राज यादव सड़क पर खतरनाक स्टंट करता नजर आया।
रोकने के इशारे पर आरोपी महिलाओं की भीड़ के बीच बाइक लहराते हुए भाग निकला। पुलिस ने जनहित में तत्परता दिखाते हुए करीब 100 मीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 व 125ए के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।























