पिनाहट में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर लिया पुण्य लाभ, संगठन की सेवा भावना की हुई सराहना
जैतपुर/आगरा । रामनवमी के पावन पर्व पर मानवाधिकार सहायता संघ द्वारा पिनाहट में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस सेवा कार्य का नेतृत्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने किया, जिनके साथ संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य पूरे उत्साह के साथ जुटे रहे।
भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी-सब्जी एवं ठंडे जल की समुचित व्यवस्था की गई थी। आयोजन स्थल पर अनुशासन, स्वच्छता और सेवा भावना का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कार्यक्रम में दिनेश चंद्र गुप्ता, मनीष पाठक, रवि वर्मा, राहुल शर्मा, तेज नारायण शर्मा, सुकरात शर्मा, शिवकुमार शर्मा, रामवीर शर्मा, राकेश ओझा, पिंकी पांडे, अवदेश, सांगीता शर्मा एवं एडवोकेट विवेक शर्मा सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने संगठन के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सहयोग और सद्भाव को मजबूत करते हैं।























