मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) भर्ती परीक्षा में नकल कराने की साजिश रचने वाले गिरोह का एसटीएफ मेरठ यूनिट ने पर्दाफाश किया है। टीम ने मथुरा के राया क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए परीक्षा पास कराने का झांसा दे रहा था।
एसटीएफ मेरठ यूनिट के उपनिरीक्षक संजय कुमार को सर्विलांस और मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम हवेली निवासी अनुज कुमार राया कस्बे में अपने एक साथी से मिलने आने वाला है। वह प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों से पैसे लेकर उन्हें अनुचित साधनों के जरिए पास कराने का लालच देता है। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने बलदेव रोड स्थित रजनी लाइब्रेरी के पास घेराबंदी कर शनिवार रात अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में खुला फर्जीवाड़े का पूरा खेल
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका संपर्क गोपाल रावत नामक व्यक्ति से था। गोपाल अभ्यर्थियों को उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा पास कराने के लिए प्रति अभ्यर्थी 22 लाख रुपये लेने की बात करता था। योजना के तहत परीक्षा से पहले तीन लाख रुपये और परीक्षा के बाद पांच लाख रुपये लिए जाने थे। गिरोह का इरादा परीक्षा केंद्र पर ब्लूटूथ डिवाइस उपलब्ध कराकर बाहर से पेपर हल करवाने का था।
मोबाइल में मिले एडमिट कार्ड और चैट
एसटीएफ ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जांच में मोबाइल में कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, व्हाट्सएप चैट, ट्रांजेक्शन से जुड़ी जानकारी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के कुल छह एडमिट कार्ड मिले हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप पर आठ अहम चैट भी मिली हैं, जिनसे गिरोह के नेटवर्क के संकेत मिले हैं। पुलिस ने एक सामान्य ज्ञान की पुस्तक भी बरामद की है।
मुख्य आरोपी फरार, तलाश जारी
इस मामले में थाना राया में अनुज कुमार, गोपाल रावत और उनके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश-2024 की धारा 11(6) और 11(7) तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 338, 336(3) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी गोपाल रावत की तलाश में दबिश दे रही है।
मथुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित उपनिरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा मथुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जा रही है। जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
पहले दिन 4509 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
भर्ती परीक्षा के पहले दिन मथुरा में पहली पाली में 4509 और दूसरी पाली में 4609 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली में 75.15 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1491 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 76.82 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1391 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।पुलिस का कहना है कि भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, वहीं नकल कराने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।वही मथुरा एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार इस परीक्षा को लेकर सतर्क व सजग है और पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराने के उद्देश्य से लगातार अधीनस्थों को निर्देश देकर एग्जाम सेंटरों का भ्रमण कर रहे है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
एसटीएफ का बड़ा खुलासा,एसआई भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल कराने वाला गिरोह पकड़ा,22 लाख में पास कराने का झांसा
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।























