मथुरा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जनपद मथुरा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कर्दम द्वारा कार्यकारिणी की सूची जारी की गई।
जारी पत्र के अनुसार बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के आदेश तथा मुख्य मंडल प्रभारियों की सहमति से मथुरा जनपद की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

नई कार्यकारिणी में जितेन्द्र कर्दम को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा नवल किशोर शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, पवन बघेल को जिला महासचिव तथा डॉ. राज को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पह्लाद सिंह और भानु प्रताप सिंह को शामिल किया गया है। साथ ही श्रीमती सुजाता को जिला संयोजक (बामसेफ) और गीता भास्कर को जिला संयोजक बी.वी.एफ. नियुक्त किया गया है।
जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कर्दम ने बताया कि नई टीम संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों से उम्मीद है कि वे पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।























