• गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा
एत्मादपुर/आगरा । ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की ओर से रविवार को कुबेरपुर स्थित एक निजी होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन तहसील अध्यक्ष पवन शर्मा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों पत्रकार शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार ने राधा-कृष्ण की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं, ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए संगठन हमेशा सक्रिय रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार साथियों के सुख-दुख में संगठन मजबूती से उनके साथ खड़ा है। साथ ही सरकार से पत्रकारों के हित में अलग कानून बनाने की मांग भी उठाई।
तहसील अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में भी पत्रकारों पर हमले हुए हैं, लेकिन हर बार ग्रामीण पत्रकार संगठन पत्रकारों के साथ खड़ा रहा है और आगे भी खड़ा रहेगा।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सहित अन्य अतिथियों ने उपस्थित पत्रकारों पर पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और जलपान किया। संचालन मुकेश कुशवाह के द्वारा किया।
इस अवसर पर जिला सचिव गोविंद पाराशर, कोषाध्यक्ष शिवम सिकरवार, जिला महामंत्री परमेंद्र फौजदार,
संत कुमार भारद्वाज, जिला नजर {संपादक }राजेश दुबे, पंकज चौहान, शशिकांत गुप्ता, अमित शर्मा, रामकिशोर बघेल, विष्णु बघेल, मनीष बघेल, मोहित सिसोदिया, राजेश परमार और डॉ. जितेंद्र सिकरवार सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।























