• गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा
आगरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आईएमए भवन में पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के महत्व पर व्यापक संवाद स्थापित करना था।
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका कार्यक्रम में डॉ राकेश भाटिया ने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि समाज के संस्कार और संवेदनशीलता की वाहक होती है। डॉ दीप्तिमाला ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो महिलाओं को आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और सामाजिक नेतृत्व प्रदान करती है।
डॉ रवि पचौरी ने कहा कि समाज में वास्तविक प्रगति तब संभव है जब पुरुष और महिला दोनों एक-दूसरे के सहयोगी और सहभागी बनें। डॉ वंदना कालरा ने कहा कि आर्थिक रूप से सशक्त महिला समाज में आत्मसम्मान और स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता प्राप्त करती है, जिससे परिवार और समाज दोनों मजबूत होते हैं। डॉ ओ.पी. यादव ने “कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए कार्यक्रम होते रहेंगे।
अध्यक्ष डॉ पंकज नगायाच ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का सही मापदंड महिलाओं की स्थिति और सम्मान होता है। सचिव डॉ रजनीश मिश्रा ने महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर ध्यान देना आज के समय की सबसे बड़ी सामाजिक आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ स्वाति द्विवेदी ने किया।























