बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली युवतियों को सम्मानित किया जाएगा।
समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि समिति समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को समय-समय पर सम्मानित करती रही है। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और चयनित युवतियों को सम्मानित करेंगे।
महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने बताया कि गहन विचार-विमर्श के बाद छह प्रतिभाओं का चयन किया गया है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। इनमें संगीत, पत्रकारिता, शिक्षा, उद्यमिता और बीमा क्षेत्र में कार्य करने वाली युवतियां शामिल हैं।
सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में नम्रता सिंह (संगीत क्षेत्र), शिवांगी चौधरी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को उठाने के लिए), अंकित शर्मा (वंचित वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए), अंजलि मिश्रा (पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक समस्याओं को उठाने के लिए), मांडवी चौधरी (स्टार्टअप के माध्यम से रोजगार सृजन) और पूजा वर्मा (बीमा क्षेत्र में सराहनीय योगदान) शामिल हैं।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
फोटो परिचय:
1. नम्रता सिंह
2. शिवांगी चौधरी
3. अंकित शर्मा
4. अंजलि मिश्रा
5. मांडवी चौधरी
6. पूजा वर्मा
























