जिला नजर | संवाददाता
__________________
गुरसरांय/झांसी। नगर के एक गार्डन में होली मिलन समारोह का आयोजन शिल्पी मेकअप ब्यूटी पालर के तत्वाधान में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
आयोजित उक्त कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। इस अवसर पर महिलाओं ने होली गीत,म्यूजिकल चेयर गेम,रैंप वॉक,सिंगल नृत्य,ग्रुप नृत्य,वाटर नृत्य इत्यादि नृत्य के माध्यम से लोगों को भाव-विभोर किया। वहीं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शिल्पी मेकअप ब्यूटी पालर की संचालिका शिल्पी ने कहा कि रंगों का पर्व हमें आपसी भाइचारे व समरसता के सूत्र में बांधने का काम करता है। उन्होंने रंगों के इस पावन उत्सव में संदेश दिया की होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं बल्कि आपसी प्रेम सौहार्द और भाईचारे का पर्व है।जब भक्ति और परंपरा के रंग एक साथ घुलते हैं,तो उत्सव और भी खास बन जाता है।
हर वर्ष हम लोग होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित करते है।इस आयोजन में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं,जिससे नई पीढ़ी भी अपनी संस्कृति से जुड़ी रहती है,उन्होंने लोगों को पर्व की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।अंत में महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पारम्परिक मिष्ठान के साथ होली पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में महिलाओं ने होली गीत सुनाकर लोगों को झूमने के लिए विवश कर दिया।
इस अवसर पर लकी सेंन,काजल साहु,शालू साहु राधिका,रश्मि खरे,स्वीटी,सुनैना सेंन,मनीषा,रक्षा सोनी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहे























