मथुरा। जनपद के थाना नौझील क्षेत्र अंतर्गत गांव सुहागपुर में मंगलवार सुबह प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।मृतक की पहचान 30 वर्षीय अर्जुन पुत्र सुरेश सिंह निवासी सुहागपुर के रूप में हुई है। वह ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाने का कार्य करता था। अर्जुन अपने पीछे 7 वर्षीय पुत्र और 1 वर्षीय पुत्री को छोड़ गया है। परिजनों के अनुसार वह होली के त्योहार पर घर आया हुआ था।बताया गया कि मंगलवार सुबह अर्जुन अपने साथियों पुष्पेंद्र, सचिन, विजय पाल और अभिषेक के साथ खेत पर गया था। खेत से लौटते समय रास्ते में गांव के ही निवासी भोला उर्फ हर्ष पुत्र ज्ञानी उर्फ जुगेन्द्र से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान आरोपी भोला उर्फ हर्ष ने तमंचे से अर्जुन की छाती में गोली मार दी।गोली लगते ही अर्जुन गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौझील ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद आरोपी द्वारा दोनों हाथों में तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल करने की चर्चा भी सामने आई है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है।सूचना मिलते ही सीओ मांट संदीप कुमार सिंह, थाना प्रभारी नौझील सहित मांट, सुरीर पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं तथा गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक व आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या, गांव सुहागपुर में सनसनी
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।























