मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में फॉर्मर्स रजिस्ट्री के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी तथा विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में फॉर्मर्स रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फॉर्मर्स रजिस्ट्री एक डिजिटल डेटाबेस है, जिसमें किसान की पहचान, भूमि विवरण, फसल की जानकारी तथा संपर्क विवरण दर्ज किए जाते हैं। इसका उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और शीघ्रता से उपलब्ध कराना है।जिलाधिकारी ने बताया कि फॉर्मर्स रजिस्ट्री बनने के बाद किसानों को योजनाओं के लिए बार-बार दस्तावेज जमा नहीं करने पड़ेंगे। उनकी पात्रता का सत्यापन स्वतः हो जाएगा और यह रजिस्ट्री किसानों की डिजिटल पहचान के रूप में कार्य करेगी। इससे किसानों के अभिलेख एकीकृत एवं प्रमाणित रूप में उपलब्ध रहेंगे तथा योजनाओं का लाभ सीधे उनके तक पहुंचेगा।उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। सचिवों एवं ग्राम प्रधानों के सहयोग से फॉर्मर्स रजिस्ट्री का कार्य तेजी से संपन्न कराया जाए। साथ ही, कैंप लगाकर प्राथमिकता के आधार पर पंजीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे. जैन, उप जिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता, उप जिलाधिकारी महावन कंचन, उप जिलाधिकारी गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मांट रितु सिरोही, उप कृषि निदेशक वसंत कुमार दुबे, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
फॉर्मर्स रजिस्ट्री को लेकर जिलाधिकारी की सख्ती, अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के निर्देश
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





