फतेहाबाद/आगरा। डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर तनोरा में दबंग युवक ने सोमवार शाम गांव के ही एक किशोर में बाइक से टक्कर मार दी जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी।
मंगलवार को एक बार फिर दबंगों ने एक राय होकर पीड़ित किशोर की परिजनों को पीट दिया जिसके चलते दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नूरपुर तनोरा निवासी गजेंद्र पुत्र राजेंद्र में गांव के ही एक युवक ने सोमवार शाम बाइक से टक्कर मार दी जिसका गजेंद्र ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी।
गजेंद्र के परिजनों ने मंगलवार सुबह इसकी शिकायत उक्त युवक के परिजनों से की तो उन्होंने एक राय होकर जमकर मारपीट शुरू कर दी जिससे पप्पू पुत्र डोंगर सिंह और लेखपाल पुत्र पूरन चंद घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।





