फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम श्रीमती मायदेवी कोल्डस्टोर, झाल फतेहाबाद में संपन्न हुआ। गोष्ठी का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया की अध्यक्षता में किया गया।
गोष्ठी के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 की नीतियों और प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा ने बजट में शामिल जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास संबंधी बिंदुओं की जानकारी देते हुए इसे जनहितकारी बताया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया और विधायक छोटेलाल वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष हरिओम रावत, मंत्री सहदेव शर्मा, जिला मंत्री हीरा सिंह, जिला उपाध्यक्ष बबिता सिंह चौहान, पंकज कटारा, अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या, एलडीबी बैंक फतेहाबाद के चेयरमैन राजेश कुशवाह, दिलीप भंडारी, मंडल अध्यक्ष नितिन गुप्ता, पूर्व सभासद अंकित गुप्ता, संदीप गुप्ता, मुकेश पचोरी, योगेश बघेल, दिलीप कंसाना सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





