फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद तहसील में शनिवार को दीवानी बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
चुनाव में हरी सिंह अन्नोटिया अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, जबकि अरविंद वर्मा एडवोकेट को सचिव चुना गया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर मुंसिफ मजिस्ट्रेट कृष्ण मोहन पांडेय, तहसीलदार बबालेश कुमार, नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार, पूर्व जिला जज बिजेंद्र सिंह, पूर्व वैज्ञानिक/सब रजिस्ट्रार सगीर खान, नारायण सिंह बटोरी साहब, रमाकांत शर्मा, उमाशंकर शर्मा, प्रेम सेवक शर्मा, मंत्रीराज निषाद, कमल सिंह कुशवाह, रमेश चंद पालीवाल और राजहंस एडवोकेट सहित कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सचिव ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बार और अधिवक्ताओं के हित में मिलकर कार्य किया जाएगा।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





