हाथरस: सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में सत्संग हादसे का मामला विचाराधीन है। इस मामले में आरोपों पर बहस चल रही है। मामले में बचाव पक्ष की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र दिए जाने की वजह से सुनवाई नहीं हो पाई। अब 21 मई को सुनवाई होगी।

उल्लेखनीय है कि सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के पिछले वर्ष दो जुलाई को सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। भगदड़ हो जाने से 121 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें करीब 250 लोग घायल हुए थे। न्यायालय में पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ 3200 पेज का आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। मामले में पुलिस ने 676 गवाह बनाए हैं।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी, मंजू यादव, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह, संजू कुमार, राम प्रकाश शाक्य, दुर्वेश कुमार, दलबीर सिंह को आरोप पत्र में आरोपी बनाया है। सत्र न्यायालय में इस मामले में सुनवाई के लिए 15 मई की तिथि नियत थी, लेकिन अभियुक्त पक्ष की ओर से स्थगन दिए जाने की वजह से आरोपों पर बहस नहीं हो पाई। अब इस मामले में 21 मई की तिथि सुनवाई के लिए नियत है।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version