बस्ती । सोमवार को श्रीराम जानकी मंदिर मरवटिया बरदहिया बाजार से भव्य कलश और शोभा यात्रा निकाली गई। संगीतमयी श्री राम कथा हेतु श्रद्धालु धार्मिक गीत गाते हुये निर्मली कुण्ड धाम पहुंचे। यहां से कुण्ड का पवित्र जल लेकर श्रीराम जानकी मंदिर बारदहिया पहुंचे। महंथ सरजू दास जी ने यह जानकारी देते हुये बताया कि कथा व्यास अनुराग त्रिपाठीऔर समापत दास जी महाराज कथा का अमृतपान करायेंगे। 9 दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान हेतु निकली कलश यात्रा में मुख्य रूप से शंकर दास पोखरा के महंथ कमल नयन दास जी, निर्मली कुण्ड के महंथ बालक दास जी, पंचमुखी हनुमान मन्दिर महंथ राज कुमार दास जी, यजमान सपत्नीक संजय मद्धदेशीया , राम प्रकाश गौतम, सूरज शुक्ला, शिव सेना प्रभारी प्रमोद जी , नर्मदा, सुनीता , दीपा, जया , दीपमाला मानसी मद्धेशिया के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल रहे।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version