दिलशाद समीर संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। कस्बे की बड़ी बगीची में चल रही श्री शिव महापुराण कथा में आज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भावी विधायक प्रत्याशी चौधरी यशपाल सिंह पहुंचे।
कथा स्थल पर पहुंचने पर कथावाचक आचार्य राजकुमार शास्त्री ने पुष्पमाला पहनाकर एवं साफा बांधकर चौधरी यशपाल सिंह का सम्मान किया।
इस दौरान चौधरी यशपाल सिंह ने कथा आयोजन में सहयोग करते हुए 21 हजार रुपये का नगद अनुदान भी दिया।
वहीं श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए चौधरी यशपाल सिंह ने कहा कि यदि महादेव का आशीर्वाद रहा और जनता ने उन्हें विधायक बनाया, तो क्षेत्र के गरीब, मजदूर, अशाय , बेरोजगार युवाओं और किसानों की बढ़ती समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान साथ मौजूद रहे
विक्रम राणा, जगदीश सोलंकी, बसंत परमार, हरिओम मंगल, प्रबंधक राजवीर सिंह, के साथ सैकड़ो की तादाद में महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे





















