• सो रोग का इलाज योग – सांसद चाहर
रिपोर्ट🔹दिलशाद समीर
फतेहपुर सीकरी/आगरा। विश्व योग दिवस 21 जून शनिवार को कस्बा, देहात और एतिहासिक स्मारक बुलंद दरवाजा पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां बच्चे, युवक, बुजुर्ग सभी ने योग क्रियाएं कर, खुद को मजबूत और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
एतिहासिक विश्व धरोहर दीवाने आम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बता दें कि, पुरातत्व विभाग द्वारा ऐतिहासिक स्मारक दीवाने आम में अंतर्राष्ट्रीय योगा डे मनाया गया।
जहां सांसद व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने आए हुए लोगों से जीवन में प्रतिदिन योग करने की बात कही। साथ ही बताया कि, योग एक साधना है। योग करने से इंसान स्वस्थ और दीर्घायु होता है। यह एक ऐसी विद्या है जो तन, मन और आत्मा को संतुलन में रखती है। योग, हमें निरोग रखने का एकमात्र साधन है।
इस मौके पर एडीएम धीरेंद सिंह , एस ए पुरातत्व विभाग स्मिथा एस कुमार ,भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र फौजदार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर, मंडल अध्यक्ष ओम कांत डागुर ,पूर्व चेयरमैन टी सी मित्तल, मुरारी लाल गोयल, पुरातत्व विभाग के ए एस आई जितेंद्र सिंह ,ए एस ए आई सुरेश कुमार कुमावत,जी एन चौहान, ए एस आई दिलीप फौजदार, समेत पुलिस प्रशासन, पुरातत्व विभाग के कई अधिकारी एवं अन्य सैंकड़ों कस्बा के महिला पुरुष मौजूद रहे।
___________________