मुरैना/मप्र। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने रविवार को मुरैना विधानसभाओं में आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकों को संबोधित किया।

उन्होंने मुरैना जिले के अम्बाह में दिमनी एवं अम्बाह विधानसभा की बैठकों में संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका सशक्त संगठन है और संगठन की मजबूती से ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की आगामी कार्ययोजना जनसंपर्क, संगठन विस्तार तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर केंद्रित है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

*सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता*
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल और विधानसभा स्तर पर सक्रिय रहकर कार्य करना होगा।

संगठनात्मक प्रवास, नियमित बैठकें और जनसंवाद के माध्यम से भाजपा की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जनकल्याण और सुशासन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आगामी कार्ययोजना के अंतर्गत इन उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता विशेष अभियान चलाकर कार्य में जुट जाएं।

सरकार और समाज के बीच सेतु बने कार्यकर्ता
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार और समाज के बीच सेतु की भूमिका निभाता है। इसलिए लाभार्थियों से निरंतर संवाद स्थापित कर योजनाओं की जानकारी देना और पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने में सहयोग करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संगठन में अनुशासन, समयबद्धता और आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत करने पर विशेष बल दिया। आगामी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की कार्ययोजना दीर्घकालिक दृष्टि पर आधारित है। संगठन विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना, युवा एवं महिला सहभागिता बढ़ाना तथा सोशल और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग पर विशेष ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि “हर घर भाजपा” के लक्ष्य के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाना ही आने वाले समय की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
मुरैना जिले में आयोजित बैठकों में संभाग प्रभारी अभय यादव, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाह, पूर्व विधायक कमलेश जाटव आयोजित बैठकों में जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष जनपद अध्यक्ष सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version