मुरैना/मप्र | जिला नजर | मुहम्मद इसरार खान

मुरैना में नगरीय विकास मंत्री की कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने पुरानी कलेक्ट्रेट कार्यालय पर पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग की और चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए गए।

जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह जाटव ने आरोप लगाया कि इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और कथित जहरीली कफ सीरप से बच्चों की मौत के मामलों में सरकार जवाबदेही तय करने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के लगातार विवादों में रहने से सरकार की छवि धूमिल हो रही है और हालिया टिप्पणी से जनभावनाएं आहत हुई हैं।

कांग्रेस ने संबंधित तीनों मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version