मुरैना/मप्र। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा मुरैना जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। घोषणाओं में संगठन ने दिलीप दंडोतिया को जिला मीडिया प्रभारी का नया दायित्व सौंपा है।

दिलीप दंडोतिया इससे पहले भाजपा मुरैना में सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में सक्रिय रहे हैं। अपने दायित्व का निर्वहन उन्होंने ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ किया, जिसके चलते संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत आधार मिला। पार्टी नेतृत्व ने उनके कार्यों और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें जिला मीडिया प्रभारी के रूप में पदोन्नत किया है।

दिलीप दंडोतिया की इस नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी हैं। संगठन का मानना है कि उनकी नियुक्ति से मीडिया प्रबंधन और जनसंपर्क कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

  • रिपोर्ट – मुहम्मद इसरार खान

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version