मथुरा। छाता की प्रसिद्ध हनुमान बगीची में विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय सेवा प्रमुख मुकेश शुक्ला, विनोद राघव, योगेश गौतम, गोपाल बाबा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान “जय श्रीराम” के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने इसमें भाग लेकर उत्साह बढ़ाया। मुख्य वक्ता मुकेश शुक्ला ने कहा कि विहिप का उद्देश्य हिंदुओं की संस्कृति, संस्कार और धर्म की रक्षा करना है। लव जिहाद, धर्मांतरण और गौ हत्या रोकने के साथ मठ-मंदिरों की सुरक्षा विहिप का संकल्प है। उन्होंने सभी से सचेत व संगठित रहने का आह्वान किया।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

Exit mobile version