वृंदावन के श्याम कुटी मोहनी नगर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है। रविवार सुबह करीब 10 बजे बाढ़ के पानी से कमजोर हुई दीवारें अचानक भरभराकर गिर गईं और मकान ढह गया। हादसे के समय मकान में रह रहे परिवार के सदस्य मलबे में दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। मकान पूरी तरह ध्वस्त होने से स्वामी अब बेघर हो गया है। परिवार ने प्रशासन से तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने की अपील की है। लगातार तबाही से श्याम कुटी क्षेत्र का जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version