वरिष्ठ पत्रकार हेमन्त तिवारी को भी किया गया सम्मानित।।

लखनऊ/आगरा। अक्षर पुरुष बन बारी लाल तिवारी जयन्ती शताब्दी  कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथियों को दिए गए सम्मान के क्रम में गुरुवार को लखनऊ में बनबारी लाल तिवारी प्रगतिशील शिक्षा प्रसार समिति ने अर्जुन अवार्डी और ओलंपियन विजय सिंह चौहान एवं वरिष्ठ पत्रकार हेमन्त तिवारी को सम्मानित किया।

इस समय अंतराष्ट्रीय वालीबाल खिलाडी अजय भदोरिया, शंकर देव तिवारी मुकेश शर्मा, शिवम शर्मा, अनुराग भदोरिया, अनुपम भदोरिया आदि लोग भी मौजूद रहे।

मान्यता प्राप्त समिति के अध्यक्ष हेमन्त तिवारी के बट लर पैलेस स्थिति आवास पर सबसे पहले आगरा से आए अक्षर पुरुश  जयंती समारोह समिति के सदस्यों ने स्वागत किया।
दूसरा स्वागत एवम अभिन्नदन समारोह गोमती नगर  स्थित आवास पर विजय सिंह चौहान का किया गया।

भदावर विद्या मंदिर पी जी कालेज बाह के द्वारा दिये जाने वाला वर्ष 2025का अवार्ड भी दिया गया। श्री चौहान ने बन बारी लाल तिवारी  अवार्ड को एक  विशेष अवार्ड बताया है। उन्होंने अक्षर पुरुष बनबारी लाल तिवारी को नमन किया। हेमन्त  तिवारी  ने भी स्वर्गीय  तिवारी को याद किया।

___________

error: Content is protected !!
Exit mobile version