गोवर्धन तहसील के ग्राम रसूलपुर में जलभराव के कारण किसानों की फसलें पानी में डूब गईं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए ग्रामवासियों एवं मजदूरों ने एक आकस्मिक बैठक आयोजित की।बैठक में किसान यूनियन के पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष हरीश चौधरी, चौकी प्रभारी जाजम पट्टी अपनी पुलिस फोर्स के साथ तथा उच्च तहसीलीय अधिकारी मौजूद रहे। किसानों ने अपने खेतों में भरे पानी और फसलों को हुए नुकसान की शिकायत नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर दर्ज कराई।
किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि जलनिकासी एवं मुआवजे से जुड़ी समस्या का समाधान एक सप्ताह के भीतर किया जाए। इस पर अधिकारियों ने शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।अब किसानों और स्थानीय लोगों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या सरकार समय रहते राहत पहुंचाएगी या फिर समस्या के समाधान में देरी होगी।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version