फतेहाबाद/आगरा। समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में एक ज्ञापन केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा को सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर जिसमे समान कार्य के लिए समान वेतन, डीए, स्वास्थ्य बीमा, पूरे उत्तर प्रदेश में दो माह से संविदा कर्मियों को वेतन न मिलने आदि मांगों को लेकर रविवार को सभी कर्मचारियों ने केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को उनके कार्यालय पर एक ज्ञापन सौंपा तथा संविदा कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की मांग की है ।

वही सभी कर्मचारियों ने रविवार को ही एक ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा डॉक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव को भी सौंपा। इस दौरान सभी कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने की अपील की।इस दौरान एनएचएम जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, डॉक्टर शालिनी, डॉक्टर कपिल, दामोदर सिंह, रूबी बघेल, गजेंद्र बंसल, सोनम शर्मा, योगेन्द्र, विशाल ,सोनम, वीरेश, रविकांत इं द्रपाल, अजहर खान, रणवीर आदि उपस्थित थे।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version