मथुरा: बीएसए रतन कीर्ति ने नर्सरी से कक्षा आठ तक के परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के समय में बदलाव की घोषणा की है। आदेश के अनुसार सोमवार से सभी विद्यालय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे।

जिले में बढ़ती शीतलहर और कोहरे को देखते हुए पूर्व में भी विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया था। वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनज़र यह नया समय लागू किया गया है।

शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि नए समय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version