आगरा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने डीएसपी की वर्दी में डीजीपी के साथ शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा सरकार में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा दिया गया। योगी सरकार खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए संकल्पित है। प्रदेश अपनी बेटी दीप्ति पर गर्व करता है। बेटियों ने जुनून, मेहनत और लगन से सपना सच कर दिखाया। यह जीत सिर्फ क्रिकेट की नहीं, पूरे देश की है।
दीप्ति शर्मा के साथ में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी थे। योगेंद्र उपाध्याय ने हौसला बढ़ाते हुए कहा, नारी शक्ति का डंका अब क्रिकेट मैदान में भी बज रहा है। दीप्ति ने विश्व में शहर का नाम रोशन किया है। हमें अपनी बेटी पर गर्व है।

