मथुरा।होली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब मथुरा के राया क्षेत्र के रहने वाले भारतीय सेना के जवान योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, राया निवासी 32 वर्षीय योगेंद्र सिंह अपने दोस्तों विष्णु कुमार, सत्यवीर सिंह और जीतू के साथ थार गाड़ी से हाथरस जिले में एक मित्र के घर होली खेलने आए थे। गुरुवार शाम सभी ने मिलकर होली का त्योहार मनाया। इसके बाद शुक्रवार तड़के चारों दोस्त वापस मथुरा के लिए रवाना हुए। उस समय गाड़ी योगेंद्र सिंह ही चला रहे थे।बताया जा रहा है कि सादाबाद क्षेत्र में राया मार्ग पर गांव पल्हावत के पास मंदिर के नजदीक अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि थार गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ऊंचागांव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया।आगरा पहुंचने के बाद परिजन घायल योगेंद्र सिंह को मथुरा के मिलिट्री हॉस्पिटल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं उनके तीनों साथियों की हालत गंभीर बनी हुई है।परिजनों के अनुसार, योगेंद्र सिंह वर्ष 2010 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में उनकी तैनाती राजस्थान के अलवर में थी। वह करीब 25 दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे। बताया जा रहा है कि 31 मार्च 2026 को उनकी सेवा के 15 वर्ष पूरे होने वाले थे, जिसके बाद वह स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (BRS) लेने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।योगेंद्र सिंह के परिवार में माता-पिता, पत्नी एकता सिंह, तीन साल की बेटी और एक साल का बेटा है। जवान की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।बताया गया कि उनके साथ मौजूद विष्णु कुमार भारतीय नेवी में तैनात हैं और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग विशाखापत्तनम में है,जबकि सत्यवीर और जितेंद्र मथुरा के ही निवासी हैं।सीओ सादाबाद ने बताया कि अभी तक इस मामले में थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। घायलों को परिजन मथुरा ले गए थे, जहां इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
होली की खुशियां मातम में बदलीं,सड़क हादसे में एनएसजी कमांडो की मौत,तीन दोस्त गंभीर
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।























