फतेहाबाद/आगरा: रविवार को भोले बाबा टूर एंड ट्रैवल्स, फतेहाबाद की ओर से आयोजित दसवीं गंगासागर तीर्थ यात्रा सकुशल संपन्न होने के बाद 20 दिन बाद श्रद्धालुओं की फतेहाबाद वापसी पर उनका भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के आगमन पर नगर का माहौल भक्तिमय हो गया और परिजनों ने माला पहनाकर यात्रियों का स्वागत किया।
भोले बाबा टूर एंड ट्रैवल्स के मुख्य कर्ताधर्ता मुन्ना लाल सिंह चौहान निवासी खंडेर तुस्सीपुरा का भी यात्रियों के परिजनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा सम्मान किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गंगासागर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
फतेहाबाद पहुंचने से पूर्व बटेश्वर धाम में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कमल सिंह चौहान, अतेंद्र सिंह चौहान, सूरज, पन्ना लाल कुशवाहा, राजकुमार, हरविलाश, ओमवीर सिकरवार, निहाल सिंह, शीला देवी, रूपा देवी, रामा देवी, लाला राम कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

