फतेहाबाद/आगरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पर मंगलवार को नसबंदी कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान आगरा से आई स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीम ने पांच महिलाओं की नसबंदी की, जबकि पांच अन्य महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया।

स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने बताया कि यह अभियान महिलाओं को परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा आगामी दिनों में भी ऐसे कैंप आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को सुविधा मिल सके।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version