कागारौल/आगरा। ताजनगरी आगरा में कागारौल क्षेत्र के गांव बानपुर में बुधवार को दिव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश रखकर गांव के मुख्य रास्तों से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
यात्रा मे भजन-कीर्तन श्रद्धालु व जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे। कथा वाचक साध्वी जयप्रिया श्रीधाम बरसाना ने पहले दिन कथा के माध्यम से भक्ति, ज्ञान व वैराग्य का प्रसंग सुनाया, जिसे सुन श्रोता भाव विभोर हो गए। कथा के दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में नजर आया। कथा आयोजक व परीक्षित जगदीश सिंह चाहर ने क्षेत्रीय लोगों से कथा स्थल में पहुँचकर कथा का श्रवण करने की अपील की है। कथा में जगवीर सिंह, रनवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, ओमवीर सिंह, चन्द्रवीर सिंह चाहर , प्रवीन, शैलेन्द्र, शुभम आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
- रिपोर्ट – मुहम्मद इस्माइल

