फतेहाबाद/आगरा: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार से प्रारंभ हो गई पहले दिन सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षाएं संपन्न होने की सूचना मिली। अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद दिखे और परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण करते रहे। पुलिस व्यवस्था भी पूरी तरह चौकस रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद में सभी चार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्वक तरीके से अपनी परीक्षाएं दीं। इस दौरान उनके अभिभावक भी केंद्रों के बाहर इंतजार करते देखे गए।नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

तहसीलदार बबलेश कुमार ने बताया कि यदि किसी केंद्र पर कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।फतेहाबाद में जनता इंटर कॉलेज, भगवानदेवी कन्या इंटर कॉलेज, शांति देवी कॉलेज और डीएलएमएस इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version