फतेहाबाद/आगरा: कस्बा फतेहाबाद की समाज सेवी संस्था श्री जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा कस्बा फतेहाबाद में प्रथम सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन आज गुरुवार 19 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है संस्था के अध्यक्ष अर्पित गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विवाह समारोह कस्बा के कान्हा बन गार्डन पर आयोजित किया जाएगा।

इस विवाह समारोह में पांच माथुर वैश्य समाज की कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है गुरुवार सुबह 10:00 बजे बाह रोड हनुमान मंदिर से बैंड बाजों के साथ घुडचढ़ी एवं बारात बैंड बाजों के साथ प्रारंभ होगी जो सदर बाजार होते हुए विवाह स्थल कान्हा बन गार्डन पहुंचेगी दोपहर 12:00 बजे वरमाला कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे पाणिग्रहण संस्कार और शाम 5:00 बजे विदाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हमारी संस्था द्वारा बरबधू को सभी गृहस्थी का सामान हमारी संस्था की ओर से शादी में दिया जाएगा इस शादी समारोह की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता रवि प्रकाश शल्या होगी विवाह स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version