मथुरा।थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए रेलवे स्टेशन परिसर में अकेले घूम रहे एक 13 वर्षीय बालक को उसके परिजनों से सकुशल मिलाकर सराहनीय कार्य किया।

जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान जीआरपी कर्मियों को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक बालक संदिग्ध अवस्था में अकेला घूमता हुआ मिला। पूछताछ करने पर बालक ने अपना नाम और पता जिला मुरैना, मध्यप्रदेश बताया। इसके बाद उसे महिला हेल्प डेस्क पर म0है0का0 मंजू की देखरेख में बैठाया गया।

बालक द्वारा बताए गए अपने दादा के मोबाइल नंबर पर तत्काल संपर्क किया गया। सूचना मिलते ही कुछ समय पश्चात बालक के दादा थाना जीआरपी पहुंचे। बालक ने अपने दादा को पहचान लिया, जिसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।

जीआरपी पुलिस की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की आमजन और बालक के परिजनों द्वारा सराहना की जा रही है।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version