मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देशों के क्रम में जनपद मथुरा में हर घर तिरंगा अभियान 2025 के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेज में कार्यक्रम तथा तिरंगा रैली आयोजित की जा रही है। विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा उत्साह एवं उमंग के साथ तिरंगा रैली में प्रतिभाग किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान 2025 को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सभी जनपदवासियों से अपील की है कि आप सभी अपने अपने घरों में तिरंगा लगाए। उन्होंने सभी दुकानदारों, प्रतिष्ठाओं, पेट्रोल पंपों, होटलों, आश्रमों, कारखानों,फैक्ट्रियों, इंडस्ट्रियों, रेस्टोरेंटों, थानों, चौकियों, कोतवालियों, कार्यालयों, बस स्टैंडो, रेलवे स्टेशनों आदि स्थानों पर दिनांक 13 से 16 अगस्त 2025 तक तिरंगा लगाने के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में हर घर तिरंगा अभियान 2025 के अंतर्गत आज दिनांक जनपद के जी0आई0सी0 प्ररखम, प्राथमिक विद्यालय शाहपुर, प्राथमिक विद्यालय नगला बिहारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय बैकुंठपुर, प्राथमिक विद्यालय नौहझील, प्राथमिक विद्यालय सिहोरा प्रथम, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमौला छाता, श्रीमती सरला देवी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मण प्रसाद चतुर्वेद आर्य कन्या इंटर कॉलेज, एस0के0वी0 इंटर कॉलेज मानागढ़ी, श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज बरसाना, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसा, उच्च प्राथमिक विद्यालय सकराया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला भदावाल छाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सिहाना, प्राथमिक विद्यालय झपरा, प्राथमिक विद्यालय सकीतरा गोवर्धन, प्राथमिक विद्यालय नगला सेहू गोवर्धन, प्राथमिक विद्यालय सपेरा चौमुंहा, उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला छीतर सिंह फरह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवकिशन फरह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला भदावल छाता, इस्लामिया इंटर कॉलेज मथुरा, प्रेम देवी अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज मथुरा, प्राथमिक विद्यालय जयसिंहपुरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय अगरयाला चौमुंहा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यौही राया सहित आदि स्कूलों एवं कॉलेज द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
पंचायत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा तिरंगा रैली तथा बाइक रैली का आयोजन किया गया। पंचायत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर वृहद सफाई अभियान चलाया गया तथा प्लास्टिक मुक्त ब्रज की रज अभियान को सफल बनाने हेतु जन जन को जागरूक किया गया। जनपद के समस्त विकास खंडों में भी तिरंगा रैली का आयोजन हुआ सम्पन्न।