मथुरा।अखिल भारतीय समता फाउंडेशन जनपद मथुरा के बैनर तले वार्ड नंबर 25 नगर निगम मथुरा-वृंदावन क्षेत्र के दर्जनों अनुसूचित जाति के महिला-पुरुषों ने गांव छरौरा थाना जैंत स्थित सार्वजनिक मंदिर थान, कुआं एवं आबादी की जमीन पर कथित अवैध कब्जे के विरोध में प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गांव छरौरा में अनुसूचित जाति की सैकड़ों वर्ष पुरानी सार्वजनिक उपयोग की जमीन, मंदिर थान और कुएं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा गैरकानूनी तरीके से स्थायी निर्माण कर जबरन कब्जा किया जा रहा है। उनका कहना है कि सरकारी आबादी की भूमि पर भी निर्माण कार्य जारी है।शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी मथुरा, नगर आयुक्त मथुरा तथा सचिव मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र को सौंपते हुए तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की।अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही ने बताया कि कथित कब्जाधारियों के खिलाफ पहले भी शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने वालों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है तथा क्षेत्र में भय का माहौल बनाया जा रहा है।प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से अवैध निर्माण को तत्काल रुकवाकर भूमि को मुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।प्रदर्शन एवं ज्ञापन के दौरान प्रमोद कुमार, धर्म सिंह, बृजमोहन, गोविंद, सोहनलाल, छोटू, अंशुल, चंद्रावती, कमलेश, विमलेश, पुरण देवी, नगीना, शीला देवी, सर्वेश कुमारी, सुंदरी देवी, सुरेश कुमार, वेदराम, बिल्ला, महावीर सिंह, सुमित कुमार, आकाश बाबू, राज गब्बर नेता, ओम प्रकाश, सागर सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version