आगरा: जिले में अगरबत्ती कारोबारी के बेटे देव सिंघल (22) ने बुधवार रात लोहामंडी थाने के गोकुलपुरा स्थित गोदाम में मां की साड़ी का फंदा बनाकर कुंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। इकलौते भाई की कलाई पर राजस्थान के सीकर से राखी बांधने आ रही बहन खबर सुनकर बेसुध हो गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को साैंप दिया है।

शाहगंज थाना क्षेत्र के शांतीनगर निवासी संजय सिंघल अगरबत्ती व्यापारी हैं। उनका इकलाैता बेटा देव सिंघल व्यापार में हाथ बंटाता था और बेटी खुशी राजस्थान के सीकर से नीट की तैयार कर रही है। रक्षाबंधन का त्योहार होने के कारण संजय बुधवार को बेटी को लेने चले गए। बेटा व्यापार संभाल रहा था। बुधवार शाम को 7 बजे गोदाम में माल उतारने के बाद घर चला गया और सो गया। एक घंटे बाद जागकर घर से हाथ में थैला लेकर स्कूटर से निकल गया। काफी देर तक लौटकर नहीं आने पर मां सीमा सिंघल ने कॉल किया। मगर उसने कॉल कट कर दी।

पिता और बहन के कॉल पर भी बात नहीं की। इस संजय ने रात 11 बजे पत्नी को गोदाम पर भेजा। उन्होंने देखा बाहर स्कूटर खड़ा था। दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी गेट नहीं खुला। इस पर उन्हें शक हुआ। स्कूटर दरवाजे के पास खड़ा कर उन्होंने रोशनदान से अंदर झांककर अंदर देखा तो बेटी देव साड़ी के बने फंदे से लटका था। यह देख सीमा कर चीख निकल गई।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। उनकी मदद से दरवाजा तोड़ा। तब तक देव की मौत हो चुकी थी। भाई मौत की सुन राखी बांधने आ रही बहन बेसुध हो गई। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि परिजन ने अभी तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version