आगरा: जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बालूगंज खोआ मंडी में छापा मारा। कई विक्रेता खोआ से भरी डलिया छोड़कर भाग गए। मिलावटी होने के शक में टीम ने उसे नष्ट करा दिया। इसके अलावा टीम ने 26 खाद्य सामग्री के नमूने लिए हैं।

सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एफएसडीए की टीम ने सुबह बालूगंज स्थित खोआ मंडी में छापा मारा। 4 विक्रेता खोआ भरी डलिया छोड़ कर भाग गए। काफी देर तक रुकने के बाद भी कोई नहीं आया। खोआ का वजन कराने पर 90 किलो मिला। प्रारंभिक जांच में मिलावटी की वजह से नष्ट करा दिया।

इसके अलावा टीम ने छेना, घेवर, पेठा, दही, खोआ, रसगुल्ला, बर्फी, पनीर, सोनपपड़ी, नमक के 26 नमूने लेकर लैब भेज दिए हैं। रिपोर्ट फेल मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version