कानपुर के पास हुए एक सड़क हादसे में प्रयागराज के माघ मेले से लौट रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शनिवार देर रात घने कोहरे के कारण हुई।जानकारी के अनुसार, गोवर्धन थाना क्षेत्र के अडींग गांव निवासी खगेन्द्र पचौरी अपने साथियों राजा पचौरी और ओमप्रकाश सैनी के साथ शुक्रवार सुबह प्रयागराज में गंगा स्नान और माघ मेला दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद तीनों शनिवार देर रात एक ईको कार से अपने गांव लौट रहे थे।कानपुर के समीप ताज एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार घने कोहरे के कारण आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और खगेन्द्र पचौरी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों राजा पचौरी और ओमप्रकाश सैनी को एंबुलेंस की सहायता से कानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक खगेन्द्र पचौरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घने कोहरे को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है। मृतक के बेटे लोकेश शर्मा ने पुष्टि की कि उनके पिता धार्मिक यात्रा पर प्रयागराज गए थे।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version