मथुरा: मथुरा से एक चौंकाने वाला हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों और आम लोगों को सतर्क कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, सीमा कुमारी नाम की महिला ने दो दिन पहले गोपेश्वर कैलाश मठ के सेवादार प्रदीप शर्मा को फोन कर मठ के लिए दान देने की इच्छा जताई थी। महिला ने बताया कि वह मथुरा के अमर पैलेस होटल में ठहरी हुई है।

सेवादार जब होटल पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद तीन अन्य लोग फर्जी CBI और फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर पीछे से आए और उन्हें कथित तौर पर बंधक बना लिया। आरोप है कि आरोपियों ने सेवादार के साथ अश्लील वीडियो बनाई और उसे वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। साथ ही पैसे न देने पर झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई।

सेवादार ने आरोपियों को रकम की व्यवस्था के लिए समय देने की बात कही और किसी तरह वहां से निकलकर सीधे थाने पहुंचे। उन्होंने पूरी घटना पुलिस को बताई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल की घेराबंदी कर महिला को हिरासत में ले लिया।

हालांकि, फर्जी CBI और पुलिस बनकर आए तीन आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

मथुरा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसे हनी ट्रैप या ब्लैकमेलिंग के मामले में फंसता है, तो घबराए नहीं और तुरंत पुलिस से संपर्क करे। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि पीड़ित की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

🔎 पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि यह एक संगठित हनी ट्रैप गैंग का मामला हो सकता है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

  • रिपोट – राहुल गौड़

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version