फतेहाबाद/आगरा: रेलवे लाइन पर अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों का धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि बाह रोड से सनराइज हॉस्पिटल होते हुए कोरियनपुरा, भीकनपुर, बाचापुरा और गुर्जा गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग रेलवे लाइन निर्माण के बाद बंद हो गया है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कतें आ रही हैं।

धरनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग कोरियनपुरा सहित आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग था। रास्ता बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। उन्हें विद्यालय आने-जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि रेलवे लाइन पर जल्द अंडरपास का निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों और छात्रों का आवागमन सुगम हो सके।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक अंडरपास निर्माण की मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास बनने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी और बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित नहीं होगी।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version