बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत किसान मॉडर्न पब्लिक स्कूल लब्दहा में बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के आदेश के क्रम में थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह द्वारा साइबर क्राइम एक चुनौती विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्रैया के नेतृत्व में यह परीक्षा कराई गई है। जिसमें 91 छात्राएं और 98 छात्र कुल 189 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों को इस प्रतियोगिता और विषय के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई थी। बीते 3 दिसंबर को थाने की साइबर टीम द्वारा विद्यालय में साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत रूप से बच्चों को जागरूक किया गया था। उन्होंने बताया कि पूरी तैयारी के साथ बच्चों ने पूरे मनोयोग से इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बाद इस प्रतियोगिता के श्रेष्ठ पांच प्रतिभागियों को आगामी शनिवार को पुरस्कृत किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि इस निबंध प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य साइबर क्राइम के प्रति बच्चों को जागरूक करना है क्योंकि वर्तमान में साइबर क्राइम एक गंभीर चुनौती है। डिजिटल सुविधाओं के साथ साइबर खतरे भी तेजी से बढ़े हैं। हमें जो डिजिटल सुविधा मिलती हैं, वह कभी-कभी चुनौती बन जाती हैं। डिजिटल फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसी कई घटनाएं सामाजिक और आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा सकती हैं। साइबर सुरक्षा वर्तमान समय में सामाजिक जिम्मेदारी बन चुकी है। तकनीक के उपयोग के साथ ही साइबर अपराधियों की सक्रियता भी बढ़ गई है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
वर्तमान में साइबर क्राइम एक गंभीर चुनौती है – तहसीलदार सिंह
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

