बस्ती। उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में ग्राम पंचायतों के साथ ही अन्य विभागों में हुये भ्रष्टाचार के जांच कराने की मांग को लेकर बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस से गोरखपुर के गांधी प्रतिमा हाल से गांधी प्रतिमा हजरतगंज लखनऊ तक जाने वाली 25 दिवसीय ध्यानाकर्षण पद यात्रा के बस्ती पहुंचने पर बादशाही अखाड़े में उनका स्वागत किया गया।
समाजसेवी आर.टी.आई. कार्यकर्ता संजय मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत निर्वाचन 2021 के दौरान नियुक्त प्रशासकों द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में माह मई 2021 ग्राम प्रधानो के निर्वाचित होने और शपथ ग्रहण के मध्य 20 दिनों में लगभग 650 करोड़ रूपये निकाल लिये गये । ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बीतने वाला है किन्तु भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरों टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार न तो जांच करा पायी न ही दोषियों को कोई सजा मिली। इन सवालों को लेकर ध्यानाकर्षण पद यात्रा लगातार जारी है। बताया कि बस्ती जनपद में 6 करोड़ रूपये निकाले गये हैं। वे पूरे आंकड़ों के साथ ध्यानाकर्षण पद यात्रा लेकर निकले हैं जिससे दोषियों को सजा मिले।
ध्यानाकर्षण पद यात्रा का स्वागत करने वालों में लोकजन शक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष सरदार कुलवेन्द्र सिंह, रामजी पाण्डेय, लाडले हैदर रिजी, विष्णु भट्ट, पं. केसरी नरायन त्रिपाठी, सौरभ यादव, पप्पू आदि शामिल रहे।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version